Posts

मेरी यूरोप यात्रा- 5 / Meri Europe Yatara

Image
  अद्भत सौंदर्य वाला शहर पेरिस                     विजय सिंह ‘कौशिक’  पेरिस का लिटल इंडिया कहा जाने वाला इलाका                     पेरिस. ....दुनिया की फैशन राजधानी। बचपन से जिन शहरों के बारे में जानता था, पेरिस उनमे से एक है।  टीवी पर "इवनिंग इन पेरिस" फिल्म भी देखी थी। नीदरलैंड में रहने वाले अपने मित्र लुईस छेदी के घर कि यात्रा का कार्यक्रम बनने पर जब पता चला कि नीदरलैंड से पेरिस मात्र  500 किलोमीटर दूर है तो हमने इस फेमस शहर का दीदार करने की भी योजना बना डाली। इस लिए भी वहाँ जाने की सोची क्योकि पेरिस में मेरी एक परिचित सुप्रसिद्ध चित्रकार सुजाता बजाज जी भी रहती हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जमुनालाल बजाज जी के परिवार की सुजाता बजाज जी से मेरी मुलाकात मुंबई के जहांगीर आर्ट गैलरी में हुई थी। नीदरलैंड से पेरिस जाने के लिए विमान का टिकट हमने चार महीने पहले ही निकाल लिए थे। 3200 भारतीय रुपए में यह टिकट मिल गया था। होटल की बुकिंग भी करवा ली थी औ...

मेरी यूरोप यात्रा-4 Europe yatra

Image
                                                            नीदरलैंड के खुबसूरत समुद्री किनारे                                       और दूतावासों के चक्कर                                                          विजय सिंह कौशिक रोटेरडम का समुद्री किनारा  आज नीदरलैंड ( 14 मई 2018) में हमारा चौथा दिन है। मेरे यूके (लंदन)  के वीसा में नाम में कुछ स्पेलिंग्स मिस्टेक हुई थी। इसलिए हमने नीदरलैंड स्थित ब्रिटिश दूतावास में संपर्क करने की सोची। लुइस भाई ने बताया कि नीदरलैंड में सभी देशों के दूतावास पास में ही स्थित हेग में हैं। हेग दुनिया मे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की वजह से जाना जा...

मेरी यूरोप यात्रा-3

Image
                                 दूर तक निगाह में गुल खिले हुए.... विजय सिंह 'कौशिक' नीदरलैंड जाने से पहले कई लोगों ने वहाँ के क्यूकेनहॉफ का ट्यूलिप उद्यान का जिक्र किया था। यह ट्यूलिप गार्डन भारतीयों में इस लिए भी ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन के अभिनय से सजी फ़िल्म 'सिलसिला' का एक लोकप्रिय गीत 'देखा एक ख़्वाब तो ये सिलसिले हुए, दूर तक निगाह में थे गुल खिले हुए, ये गिला है आप की निगाहों का, फूल भी हो दरमियां तो फासले हुए...की शूटिंग यहीं हुई थी। इस फ़िल्म को मेरे मित्र मशहूर लेखक सागर सरहदी जी ने लिखा है और लता जी का गाया यह गीत आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। लुइस भाई ने बताया कि आप लोग भाग्यशाली हो कि एक दिन पहले आये। आज (13 मई 2018) ट्यूलिप गार्डन देखने का अंतिम दिन है। इसके बाद यह अगले सालभर के लिए बंद हो जाएगा।  लुइस भाई के साथ हम ट्यूलिप गार्डन के लिए रवाना हुए। रास्ते में हम पेट्रोल लेने के लिए एक पेट्रोल पम्प पर रुके।  यहां पेट्र...

मेरी यूरोप यात्रा-2

Image
                                        जब एम्सटरडम एयरपोर्ट                           पर खो गया बैग एम्सटरडम एयरपोर्ट पर मुंबई से ले गए हापुस आम के साथ  * विजय सिंह 'कौशिक' नौ घंटे की हवाई यात्रा के बाद 12 मई की सुबह 8 बजे हमारा विमान नीदरलैंड की राजधानी एम्सटरडम के सिचिपोल हवाई अड्डे पर उतर चुका था। बाहर निकलते ही ठंढी हवाओ ने हमारा स्वागत किया। मुंबई कि उमसभरी गर्मी से हम ठंड के मौसम वाले देश में पहुँच गए थे। मोबाइल चालू करते ही आदित्य जी के मोबाइल पर लुइस भाई का कॉल आया। उन्होंने बताया कि वे एअरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे हैं। हम चारो में से केवल आदित्य जी का ही मोबाइल इंटरनैशनल रोमिंग में था। इसके लिए उन्होंने 5 हजार रुपये में वोडाफोन से एक माह के लिए इंटरनेशनल रोमिंग सर्विस ली थी जबकि बाकी तीनो के मोबाइल वाईफाई के भरोसे थे।  सायकिलो का देश है नीदरलैंड उर्फ हालैंड       ...

थाईलैंड यात्रा- 3 बैंकाक में बसता है एक उत्तर भारत

Image
                                         थाईलैंड में बसता है एक उत्तर भारत   बैंकाक में भारतवंशी श्याम सिंह-शोभा सिंह परिवार के साथ                                              विजय सिंह कौशिक आज (14 सितंबर 2017) पटाया से बैंकाक के लिए रवाना होना था। फेसबूक के माध्यम से हमारे फेसबुकिया मित्रो को हमारे थाइलैंड में होने की जानकारी मिल गई थी। गोरखपुर में रहने वाले मेरे फेसबूक मित्र आलोक विकाशचंद कौशिक जी ने फेसबुक पर  संदेश भेजा कि ' अपने बहुत से लोग बैंकाक में हैं, कोई जरूरत हो तो बताना' मैने जवाब में लिखा कोई जरूरत तो नही पर परदेश में अपने देशवाशियों से मिल कर अच्छा ही लगेगा। उसके बाद आलोक जी ने बैंकाक में रहने वाले अपने रिश्तेदार श्याम सिंह जी और उनकी धर्मपत्नी शोभा सिंह जी को हमारे बारे में बताया और हमारा फोन नंबर भी उन्हें दे दिया। श्याम जी और...

मेरी थाईलैंड यात्रा- 2 पटाया

Image
                                            पटाया  में गूंज रही   हिंदी                                         विजय सिंह कौशिक                                             पटाया का समुद्री किनारा हम   पटाया   स्थित होटल के कमरे में पहुंच चुके थे। हम तीनों में से किसी का मोबाईल इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा वाला नहीं था। घरवालों को विदेश पहुंचने की सूचना देना भी जरूरी था। होटल में वाई-फाई की सुविधा मौजूद थी। व्हाट्सएप चालू करने के लिए होटल के मैनेजर से पासवर्ड हासिल किया। विदेश यात्रा के दौरान व्हाट्सएप खुब कारगार रहा। व्हाट्सएप कालिंग से घर पर बात हो गई साथ ही मुंबई में क्या हो रहा है ,  इसकी भी जानकारी मिलती रही।   ...

मेरी थाईलैंड यात्रा (1)

Image
  पासपोर्ट को विदेश यात्रा कराने करना पड़ा   लंबा इंतजार                    विजय सिंह कौशिक   मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर   बात   15 साल पहले की है , जब मैंने एक न्यूज चैनल में बतौर रिपोर्टर काम की शुरुआत की थी। एक दिन चैनल के   मालिक ने रिपोर्टरों के साथ बैठक ली और अचानक पूछा कि किस-किस के पास पासपोर्ट है ? दुबई चलना है। मेरे साथ वहां मौजूद हमारे किसी साथी के पास उस वक्त पासपोर्ट नहीं था। बस उसी दिन तय किया कि पासपोर्ट बनवाना है , न जाने कब विदेश जाने का मौका मिल जाए।                        तब पासपोर्ट बनवाने के लिए आनलाईन आवेदन की सुविधा नहीं थी। संयोग से मेरी बिल्डिंग में रहने वाले एक सज्जन सावंत साहब पासपोर्ट आफिस में काम करते थे। दूसरे दिन ही मैं सावंत साहब को पकड़ लिया। बोला पासपोर्ट बनवाना है। अगले दिन ही सावंत साहब पासपोर्ट बनवाने के लिए फा...