मेरी थाईलैंड यात्रा- 2 पटाया
पटाया में गूंज रही हिंदी विजय सिंह कौशिक पटाया का समुद्री किनारा हम पटाया स्थित होटल के कमरे में पहुंच चुके थे। हम तीनों में से किसी का मोबाईल इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा वाला नहीं था। घरवालों को विदेश पहुंचने की सूचना देना भी जरूरी था। होटल में वाई-फाई की सुविधा मौजूद थी। व्हाट्सएप चालू करने के लिए होटल के मैनेजर से पासवर्ड हासिल किया। विदेश यात्रा के दौरान व्हाट्सएप खुब कारगार रहा। व्हाट्सएप कालिंग से घर पर बात हो गई साथ ही मुंबई में क्या हो रहा है , इसकी भी जानकारी मिलती रही। ...