मेरी यूरोप यात्रा-3
दूर तक निगाह में गुल खिले हुए.... विजय सिंह 'कौशिक' नीदरलैंड जाने से पहले कई लोगों ने वहाँ के क्यूकेनहॉफ का ट्यूलिप उद्यान का जिक्र किया था। यह ट्यूलिप गार्डन भारतीयों में इस लिए भी ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन के अभिनय से सजी फ़िल्म 'सिलसिला' का एक लोकप्रिय गीत 'देखा एक ख़्वाब तो ये सिलसिले हुए, दूर तक निगाह में थे गुल खिले हुए, ये गिला है आप की निगाहों का, फूल भी हो दरमियां तो फासले हुए...की शूटिंग यहीं हुई थी। इस फ़िल्म को मेरे मित्र मशहूर लेखक सागर सरहदी जी ने लिखा है और लता जी का गाया यह गीत आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। लुइस भाई ने बताया कि आप लोग भाग्यशाली हो कि एक दिन पहले आये। आज (13 मई 2018) ट्यूलिप गार्डन देखने का अंतिम दिन है। इसके बाद यह अगले सालभर के लिए बंद हो जाएगा। लुइस भाई के साथ हम ट्यूलिप गार्डन के लिए रवाना हुए। रास्ते में हम पेट्रोल लेने के लिए एक पेट्रोल पम्प पर रुके। यहां पेट्र...