Posts

Showing posts from October, 2020

यूरोप यात्रा-8

Image
                यू पहुंचे सपनो के शहर   लंदन                      विजय   सिंह  ' कौशिक ' आखिरकार आज इस लंदन को साक्षात देखने का मेरा बचपन का सपना पूरा होने जा रहा था। हालांकि अभी भी मन मे दुविधा   थी। लंदन जाने को लेकर अभी भी उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। दरअसल मेरे यूके के वीसा में स्पेलिंग मिस्टेक हो गई थी। आखिरकार यह सोच कर यात्रा करना तय किया कि यदि इमिग्रेशन अधिकारियों ने नहीं जाने दिया तो एयरपोर्ट से लौट आएंगे। नीदरलैंड के अपने मित्र लुइस भाई को भी बता दिया कि अपने तीनों साथियों के साथ मैं भी लंदन जा रहा हु। नहीं जा पाया तो वहाँ से सीधे आप के घर पहुच जाऊंगा। पेरिस के होटल से चेक आउट कर पास में स्थित रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर एयरपोर्ट पहुचना था। नारो दे रेलवे स्टेशन से जो ट्रेन मिलती है ,  वह सीधे एयरपोर्ट के भीतर पहुचा देती है। प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट के बीच बस एक सीढ़ी का अंतर है। स्वचालित मशीन से हमने टिकट खरीदा और एयरपोर्ट वाली ट्रेन प...