मेरी पूर्वोत्तर यात्रा-1.......शिलांग में राजस्थान
शिलांग में राजस्थान राजस्थान विजय सिंह ‘कौशिक’ जिंदगी यादों का कारवां है। हम भी अपने इस यादों के कारवे में आप सब को शामिल करने जा रहे हैं। देश के पूर्वी हिस्से जिसे नार्थ ईस्ट यानि पूर्वोत्तर के नाम से जानते हैं, भारत का यह इलाका देश के बाकी हिस्से से लगभग कटा हुआ है। हालांकि हाल के वर्षों में लोगों की दिलचस्पी पूर्वोत्तर में बढ़ी है। काफी दिनों से पूर्वोत्तर यात्रा के बारे में सोच रहा था। सितम्बर, 2015 की एक दोपहर मंत्रालय में खबरों की तलाश के दौरान एशियन एज के विशेष संवाददाता मेरे मित्र विवेक भावसार ने बताया की हम कुछ पत्रकार मित्र पूर्वोत...