Posts

Showing posts from November, 2018

यूरोप यात्रा-9

Image
                लंदन की थेम्स , बनारस की गंगा                                                                    विजय सिंह ‘कौशिक’ लंदन के थेम्स नदी पर बना लंदन ब्रिज   एक दिन पहले हम लंदन पहुंचे थे। वह पूरा दिन यात्रा और भारतीय दूतावास के कार्यक्रम में बीत गया था। वास्तव में लंदन यात्रा अब शुरू होने वाली थी। 19 मई 2018 की सुबह हमने लंदन से 35 किलोमीटर दूर लूटन में आंख खोली। लूटन लंदन के पास स्थित एक शहर है , जैसे अपनी मुंबई के आसपास वसई - विरार और कल्याण - दिवा जैसे इलाके हैं। पर वहां लूटन से लंदन तक आने-जाने के लिए अमानवीय स्थित में यात्रा नहीं करनी पड़ती। सुबह 10 बजे विनोद भाई शाह जी के घर से नास्ता कर हम लंदन भ्रमण के लिए निकले। विनोद भाई हमें रेलवे स्टेशन तक अपनी कार से छोड़ने जा रहे थे। रास्ते मे एक क्रिकेट ग्राउंड दिखाई दिया। विनोद भाई ने बताया कि यह ल...