Posts

Showing posts from October, 2018

यूरोप यात्रा-8

Image
                        यू पहुंचे सपनों के शहर   लंदन                 विजय   सिंह  ' कौशिक ' लंदन के साईथइंड एयरपोर्ट पर  आज ( 18  मई   2018)  पेरिस को अलविदा करने का समय आ गया था। दोपहर 12   बजे हमारी पेरिस से लंदन के लिये फ्लाइट थी। मेरा एक सपना पूरा होने जा रहा था। जब से मैंने होश संभाला है , भारत से बाहर लंदन ही वह एक जगह है ,  जहाँ जाने की मैं कल्पना करता था। शायद इतिहास में रुचि होने कारण इस शहर के प्रति यह रुचि उपजी हो। आखिर   200  सालों से अधिक समय तक हमारे देश के भाग्य का फैसला इसी शहर लंदन से तो होता रहा। इसी शहर से अंग्रेजों ने इतने लंबे समय तक भारत पर राज किया। इसी शहर ने भारत को इंडिया बनाया जो आजादी के   70  वर्षों बाद भी भारत नहीं बन सका। भारत उर्फ इंडिया के इतिहास के पन्नो में लंदन का नाम बार-बार दर्ज है। इस शहर का नाम देश के दूरदराज के गांवों में रहने वाला बुजुर्ग भी जानता है। हमारी...