मेरी यूरोप यात्रा- 5 / Meri Europe Yatara
अद्भत सौंदर्य वाला शहर पेरिस विजय सिंह ‘कौशिक’ पेरिस का लिटल इंडिया कहा जाने वाला इलाका पेरिस. ....दुनिया की फैशन राजधानी। बचपन से जिन शहरों के बारे में जानता था, पेरिस उनमे से एक है। टीवी पर "इवनिंग इन पेरिस" फिल्म भी देखी थी। नीदरलैंड में रहने वाले अपने मित्र लुईस छेदी के घर कि यात्रा का कार्यक्रम बनने पर जब पता चला कि नीदरलैंड से पेरिस मात्र 500 किलोमीटर दूर है तो हमने इस फेमस शहर का दीदार करने की भी योजना बना डाली। इस लिए भी वहाँ जाने की सोची क्योकि पेरिस में मेरी एक परिचित सुप्रसिद्ध चित्रकार सुजाता बजाज जी भी रहती हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जमुनालाल बजाज जी के परिवार की सुजाता बजाज जी से मेरी मुलाकात मुंबई के जहांगीर आर्ट गैलरी में हुई थी। नीदरलैंड से पेरिस जाने के लिए विमान का टिकट हमने चार महीने पहले ही निकाल लिए थे। 3200 भारतीय रुपए में यह टिकट मिल गया था। होटल की बुकिंग भी करवा ली थी औ...