मेरी यूरोप यात्रा-4 Europe yatra
नीदरलैंड के खुबसूरत समुद्री किनारे और दूतावासों के चक्कर विजय सिंह कौशिक रोटेरडम का समुद्री किनारा आज नीदरलैंड ( 14 मई 2018) में हमारा चौथा दिन है। मेरे यूके (लंदन) के वीसा में नाम में कुछ स्पेलिंग्स मिस्टेक हुई थी। इसलिए हमने नीदरलैंड स्थित ब्रिटिश दूतावास में संपर्क करने की सोची। लुइस भाई ने बताया कि नीदरलैंड में सभी देशों के दूतावास पास में ही स्थित हेग में हैं। हेग दुनिया मे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की वजह से जाना जा...